Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on November 17, 2018 with No comments
तिरंगा है शान हमारी
हम वतन वाले वतन से प्यार करें।
तिरंगा है शान हमारी, हम मान करें।।
हां, गर्व है देश के रखवालों पर हमें।
उनका हर अवसर पर गुणगान करें।।
कुछ शहीद हुए है वो माँ के लाल।
चलो उनके लिए हम दीपदान करें।।
गुमनाम शहीदों को भी याद करें हम।
चलो उनको सब मिलकर प्रणाम करें।।
खुश हो जाये जो आज भारत माता भी।
चलो सब मिलकर ये अच्छा काम करें।।
स्वरचित
सुखचैन मेहरा # 9460914014

0 comments:
Post a Comment