September 07, 2018 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments
Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on September 07, 2018 with No comments

पोस्टपेड मीडिया

पोस्टपेड होने लगा क्यूँ मीडिया
क्या जमीर मिट गया है तेरा ?
तुं चाहे तो भृष्टाचारी को डुबा दे
कोई  क्या बिगाड़ ले गा तेरा??

तेरी ताकत को गर तू जान ले
तेरी होड़ करने वाला कोई नी।
गर बिकना ही चाहता है तो
तेरे जैसा बेईमान भी कोई नहीं।।

करे गर ताकत का सही उपयोग
तेरे जैसा कोई क्रांतिकारी नहीं।
गर पैसों के पीछे दौड़ेगा तो
तेरे जैसा कोई बिखारी भी नहीं।।

सच को उजागर करना काम तेरा
हा, बस इसी राह पर चलता जा।
सच्चा राजदूत है किसी भी देश का
अपना कर्तव्य निभा और बढ़ता जा।।

टिकी है उमीदें भारत की तुझ पर
एक तुं ही है जो करेगा संघर्ष ।
सच्चा देश भक्त नही होगा कोई
तुझसा तुझे नमन करूँ सत सत।।

मेहरा क्रिएशन


0 comments:

Bookmark Us

Delicious Facebook Favorites More Stumbleupon Twitter

Search