Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on December 29, 2018 with No comments
सांता क्लॉज आया है
आओ प्यारे प्यारे बच्चो
देखो सांता क्लॉज आया है।
हाथ करो सारे आगे
पॉकेट में खुशियां भरकर लाया हैम
लो चिंता में डूबे लोगो
आज जी भर के आशीष पालो
आज खुद खुदा का पुत्र
रहमत बरसाने आया है।
कोई मन मे कपट नही कोई धर्म गलत नही
बस यही पाठ पढ़ाने आया है।
सांता क्लॉज का प्यार किसी एक को नही
बल्कि वो सब पर प्यार लुटाने आया है।
सब जात पात को बुलाकर
हिन्द एकता का पाठ पढ़ाने आया है।
वो स्वर्ग छोड़कर आपके साथ
क्रिसमस डे मनाने आया है।
स्वरचित
सुखचैन मेहरा # 9460914014

0 comments:
Post a Comment