December 08, 2020 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , , ,
Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on December 08, 2020 with No comments | Categories: , , ,
नमस्कार-कलमरथ मंच
दिन -मंगलवार
मुक्तक
1
बुजुर्गियत के एहसास को खास बनायेंगें। 
अपने आशियाने को कभी चौराहा ना बनायेंगे।

आशीर्वाद का हाथ रहे सिर पर और डगर पर,
और  जिंदगी साथ रहकर बितायेगें।
--/-
2
गुल-गुलशन, आंगन, दामन  महकायेंगें,
होली, दीवाली, सावन में घर आयेंगे।
कभी सरहद तो कभी आंगन पर होगा पहरा,
और जिंदगी साथ रहकर बितायेगें।
------
3

पहिया जीवन का हम यूं घुमाते जायेंगे,
कभी आप तो कभी हम मुस्कुराते जायेंगे।
झुकें दोनों तरफ तराजू  के पलड़े जीवन के,
और जिंदगी साथ रहकर बिताते जायेंगे।

राजेश  लखेरा,जबलपुर।

0 comments:

Bookmark Us

Delicious Facebook Favorites More Stumbleupon Twitter

Search