Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on April 22, 2018 with No comments
उसकी कलम क्या चलेगी (खुली कविता)
*दो मिनट का समय निकालकर जरुर पढ़ें*
तेरे वारे में कोई क्या लिखेगा
जिसके पल में तु न मिलेगी |
जिसको तेरा साथ न मिला हो
उसकी कलम क्या चलेगी..?||
मिटा देगा चंद लाइनें लिखके
जब तेरी सुरत ही न बनेगी |
जिसको तेरा प्यार न मिला हो
उसकी कलम क्या चलेगी..?||
सोचेगा कहीं से पूछ्के लिखूदूँ
फिर भी वो बात नहीं बनेगी |
जिसको तेरा नाम न मिला हो
उसकी कलम क्या चलेगी..?||
वादा ले उस भगवान से कि
जल्द तुझे वो जल्दी मिलेगी |
मिल जाएगी जब वही उसे बस
तभी से उसकी कलम चलेगी ||
लेखक: सुखचैन मेहरा सम्पर्क सूत्र: 9460914014

0 comments:
Post a Comment