February 20, 2018 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments
Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on February 20, 2018 with No comments

   बचपन से शादी तक (दो पक्तियां अनुभव की)

हमारी पहली किलकारी से अपने माँ-बाप को एक नयी आवाज सुनने को मिलती है जिसे सुनकर माँ-बाप ख़ुशी से फुले नहीं समाते | पिता तो अपनी ख़ुशी के इजहार में घर हो तो पूरा घर गूंजा देता है....हॉस्पिटल हो हॉस्पिटल | हमारे जन्म के छः महीनों तक तो माँ-बाप चैन से सोना भी पसंद नहीं करते | जैसे ही हम इस लायक होते है कि हम स्कूल जा सकें तो हमे स्कूल भेजतें है चाहे यह हमारी मर्जी के खिलाफ हों | जब हम अपनी जवानी मैं पैर रखते है तो वे हमारी हर एक प्रतिक्रिया पर नजर रखते है | जैसे हमारे माँ-बाप पर उनके माँ-बाप ने रखी होगी| लेकिन आज कल कुछ माँ-बाप ऐसा करने में अक्षम नजर आ रहे (मैं सभी माँ-बाप की बात नहीं कर रहा)| चलो अब कहानी पर आते है-
      सुजल बचपन से अब (किशोरावस्था के अंतिम पड़ाव) तक एक अपने शरारती रबैये के चलते पुरे महोल्ले मैं हमेशा सुर्खियों में रहता था | किसी को धक्का देकर भाग जाना, और लडकियों को तो वह कुछ समझता ही नहीं था जब चाहें कोई न कोई शरारत कर देता | लेकिन एक लड़की को वह कुछ नहीं कहता था | उसकी सहायता करने मैं सबसे आगे रहता था |
एक दिन सुजल पता नहीं प्यार शब्द कहाँ से सिखकर आ गया....? उसने सीधा उसे कह दिया  ‘मैं तुम से प्यार करता हूँ’ | ये प्यार क्या होता है....? सुजल ने जबाब दिया- मुझे पता नहीं मेरे बड़े भ@या मेरी भ@भ@ जी से प्य#र करते है और मैं तुमसे | क्यों...? (आश्चर्य से).. चल ठीक है.. इतना कह राशी घर चली गयी और ये बात घर पर भी बताई लेकिन उन्होने हँसी में टाल दिया(सुजल के शरारती रबैये को देखते हुये) | नतीजा यह हुआ कि कुछ सालों बाद उन्होंने भाग कर शादी कर ली |
ये शुक्र है सुजल और राशी को प्यार के रिश्ते का अपनी यौवनावस्था मैं पता चला | यही यदि इन्हें छोटी उम्र में ही पता चल जाता तो क्या नतीजा हो सकता है ये हम सोच भी नहीं सकते । जरा सोचो ऐसा हो जाने पर वह बच्चे बचपन से शादी(21 साल की उम्र) तक पहुँच पायेंगे क्या..? |मेरे कहने का मतलब है छोटी उम्र में ही बड़ी उम्र का काम कर देते।  अच्छे अभिभावकों के बच्चे कभी ऐसा नहीं करते हैं | यदि किसी और वजह से ऐसा हो भी जाता है तो मेरी एक और कहानी “दिल-रुबा और जमाना  (दो पंक्तिया लव पर )” के अभिभावकों की तरह व्यावहार करें आगे आपकी मर्जी आप मेरे से ज्यादा समझदार हैं|
 
लेखक: सुखचैन मेहरा, सम्पर्क सूत्र :- 9460914014


0 comments:

Bookmark Us

Delicious Facebook Favorites More Stumbleupon Twitter

Search