Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह on March 22, 2020 with No comments
कोरोना को हराना है
जनता कर्फ्यू की पालना करके कोरोना को हराना है
लोगो के बहकावे में न आकर कर्फ्यू सफल बनाना है।
मत करना पक्ष किसी भी राजनैतिक पार्टी विशेष का
राजनीति से उभर कर भारत देश को आगे बढ़ाना है।
कोरोना की जिंदगी केवल चौदह घंटो की है दोस्तो
हमे इसे सोलह घण्टे बाहर न निकलकर मिटाना है ।।
अपने हाथों में है इलाज इस वायरस का , दोस्तो
फिर क्यों किसी और के आगे हाथ फैलाना है।।
जनता जनार्धन एक शक्ति है सर्वोच्च इस देश की
हम सब ने मिलकर इसे फिर से सार्थक बनाना है।।
अफवाहों से दूर रहना, मेरी अर्ज यही है दोस्तो
भारत के लोग है दोस्तो भारत को आगे बढाना है।।
स्वरचित
सुखचैन मेहरा

0 comments:
Post a Comment